Anil Kumar Singh Kushwaha and Shelly
शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन और अध्यापकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अनेक देशों द्वारा विविध प्रयास किए गए हैं, किंतु इसके बावजूद कई राष्ट्र अपेक्षित शैक्षिक गुणवत्ता प्राप्त करने में अभी भी सफल नहीं हो पाए हैं । विभिन्न पहल और नीतियाँ अपने निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण रूप से पूरा करने में असफल रही हैं । यह सर्वविदित है कि किसी भी देश के बच्चे उसके उज्ज्वल भविष्य का आधार होते हैं, और उस भविष्य के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।
यद्यपि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को साकार करने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं, फिर भी परिणाम संतोषजनक नहीं मिल रहे हैं । उपलब्ध आंकड़ों और स्थितियों से यह संकेत मिलता है कि शिक्षकों में जवाबदेही (Accountability) का स्तर अपेक्षानुसार मजबूत नहीं है । इसी परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत अध्ययन में यह जानने का प्रयास किया गया है कि शिक्षकों के व्यक्तित्व-प्रकार और उनकी जवाबदेही के बीच किस प्रकार का संबंध विद्यमान है ।
अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि विभिन्न व्यक्तित्व-प्रकारों-विशेषतः अंतर्मुखी और बहिर्मुखी शिक्षकों का उनकी जवाबदेही पर भिन्न-भिन्न प्रभाव पड़ता है । इससे यह स्पष्ट होता है कि व्यक्तित्व की विविधता अध्यापकों के व्यावसायिक उत्तरदायित्व एवं कक्षा-कक्ष व्यवहार को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है ।
Pages: 462-467 | 328 Views 83 Downloads